Our Achievements
जनेश्वर एन्क्लेव आरडब्ल्यूए के पहले 30 दिनों की उपलब्धियां
ठीक एक महीने पहले, 28 दिसंबर 2024 को मौजूदा आरडब्ल्यूए का चुनाव हुआ था, और आज हमने इस कार्यकाल के पहले 30 दिन पूरे कर लिए हैं। इस एक महीने में आरडब्ल्यूए ने उल्लेखनीय कार्य किए और कई नई पहल शुरू कीं:
1. ✅ प्रभावी नेतृत्व गठन
इलेक्शन रिजल्ट की घोषणा के ठीक अगले दिन, 29 दिसंबर 2024, को पहली RWA बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभी टावर्स से एक-एक पदाधिकारी नामित किए गए ताकि आरडब्ल्यूए में हर टावर की समान सहभागिता हो। इस तरह, टीम प्रहरी ने चुनाव से पहले निवासियों से किए गए “सभी की भागीदारी” के वादे को पूरा किया।
2. ✅ मेंटेनेंस के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू
मेंटेनेंस व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए 3 जनवरी को हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया गया। यह कदम मेंटेनेंस टीम को अधिक प्रभावी तरीके से प्रबंधित करने में सहायक साबित हो रहा है। अब आवंटियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता। हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की आरडब्ल्यूए द्वारा सख्ती से निगरानी की जा रही है, और मेंटेनेंस टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- साधारण समस्याओं के समाधान के लिए 48 घंटे की डेडलाइन तय की गई है।
- जटिल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उचित समय सीमा में हल किया जा रहा है।
3. ✅ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान
- सोसाइटी की सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जा रही है।
- सभी लिफ्टों की नियमित सफाई अनिवार्य कर दी गई है।
- सोसाइटी के गमलों को रंगवाकर सौंदर्यीकरण किया गया है।
4. ✅ सुरक्षा एवं यातायात सुधार
गेट के ठीक बाहर फेंसिंग के कारण बना ब्लाइंड स्पॉट, जिससे दुर्घटना की संभावना थी, उसे हटा दिया गया है। अब वहां छोटे पौधे और फूल लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा बनी रहे और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़े।
5. ✅ प्रभावी प्रशासन हेतु समितियों का गठन
निवासियों की सक्रिय भागीदारी और समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए 15 समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। 28 जनवरी को स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया, जो न केवल आरडब्ल्यूए बोर्ड को मार्गदर्शन देगी, बल्कि अन्य समितियों के समन्वय और संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
6. ✅ गृहकर भुगतान शिविर – ऐतिहासिक उपलब्धि
नगर निगम के सहयोग से गृहकर भुगतान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ₹12,20,000 का टैक्स कलेक्शन हुआ। यह किसी भी अपार्टमेंट में नगर निगम द्वारा अब तक का सबसे बड़ा टैक्स कलेक्शन था।
7. ✅ गणतंत्र दिवस समारोह – उत्साहपूर्ण आयोजन
गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें:
- 52 बच्चों को मोमेंटो और मेडल्स प्रदान किए गए।
- कल्चरल, स्पोर्ट्स और आर्ट्स गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
- टिंडर हार्ट स्कूल के बच्चों ने आधे घंटे का परफॉर्मेंस दिया, जिसमें गाने, भाषण और नृत्य शामिल थे।
- टिंडर हार्ट स्कूल ने जनेश्वर एन्क्लेव को ₹8,000 का सहयोग दिया।
8. ✅ डिजिटल युग में कदम – आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल आईडी लॉन्च
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनेश्वर एन्क्लेव की आधिकारिक वेबसाइट www.janeshwarenclave.org और ईमेल आईडी (office.rwa@janeshwarenclave.org तथा info@janeshwarenclave.org ) लॉन्च की गई। यह लखनऊ में किसी भी सोसाइटी द्वारा अपनी तरह की पहली पहल है।
9. सोशल मीडिया पर सक्रिय उपस्थिति
अब जनेश्वर एन्क्लेव के सभी प्रमुख सोशल मीडिया हैंडल्स स्थापित हो चुके हैं:
- ट्विटर: x.com/janeshwar_lkw
- फेसबुक: facebook.com/janeshwar.enclave
- इंस्टाग्राम: instagram.com/janeshwar.enclave
- यूट्यूब: youtube.com/channel/UC5AMpSueyrezfMxdSl4pKJQ
इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर समय-समय पर सोसाइटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएंगी।
✅ यह केवल 30 दिनों की उपलब्धियाँ हैं!
आरडब्ल्यूए टीम, स्टीयरिंग कमेटी, और अन्य समितियाँ मिलकर जनेश्वर एन्क्लेव की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नई आरडब्ल्यूए द्वारा जनेश्वर एन्क्लेव को लखनऊ की सबसे बेहतरीन सोसाइटी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। 😊 🚀