जनेश्वर एनक्लेव में गणतंत्र-दिवस समारोह का भव्य आयोजन

कुर्सी रोड स्थित एलडीए के अपार्टमेंट जनेश्वर एनक्लेव में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे उत्साह से आयोजित किया गया।
आयोजन का संचालन अध्यक्ष श्री सुमन गुच्छ और सचिव श्रीमती जागृति शुक्ला ने किया। इसमें श्री पंकज राय, श्री शहंशाह अंसारी, श्री राजाराम रावत , श्री अजय शुक्ला, श्रीमती नीता राय, श्रीमती फ़हमीना अली, डॉ सोनल गुप्ता,श्रीमती रेणुका सिंह, श्री संजय श्रीवास्तव के अतिरिक्त सोसायटी के अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में झंडा फहराने के साथ ही सोसायटी की वेबसाइट www.Janeshwarenclave.org और ऑफिसियल ईमेल office.rwa@janeshwarenclave.org को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा लाँच किया गया। स्व॰ अभिजीत दा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सम्मानित किया गया।


सोसायटी के वरिष्ठ जनों को शॉल से सम्मानित किया गया। सभी कर्मियों को कंबल वितरित किया गया।


निवासियों और बच्चों ने कल्चरल, पेंटिंग और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से स्कूली बच्चों की प्रोफेशनल परफ़ॉर्मेंस ने मन मोह लिया।

निवासियों द्वारा लगाए फूड स्टाल और एक्सबिशन का सबने खूब आनंद लिया।

"Health is Wealth" कार्यक्रम

प्रिय जनेश्वर वासियों

प्रिय अभिभावकगण – जनेश्वर एंक्लेव,

हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जनेश्वर एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (JE RWA) द्वारा यूरोकिड्स सेक्टर जी, जानकीपुरम द्वारा आयोजित “Health is Wealth” कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की गई है।

📅 दिनांक: रविवार, 23 फरवरी

⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे

📍 स्थान: जनेश्वर एंक्लेव सेंट्रल पार्क

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों बल्कि माता-पिता के लिए भी एक अनूठा अवसर है, जहाँ वे मज़ेदार गतिविधियों और खेलों के माध्यम से अपने बचपन की यादें ताज़ा कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य 1 से 3 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता को जागरूक करना है, ताकि वे अपने बच्चे के लिए सही प्रीस्कूल का चयन कर सकें। साथ ही, माता-पिता को बाल शिक्षा और देखभाल से जुड़े नवीनतम शोधों और निष्कर्षों से अवगत कराया जाएगा। आपकी भागीदारी इस आयोजन को और अधिक सार्थक बनाएगी।

यह एक सशुल्क कार्यक्रम है, और इससे एकत्रित धनराशि जनेश्वर एंक्लेव की कल्याणकारी गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने स्पोर्ट्स शूज़ और कैजुअल पोशाक में इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

JE RWA – आपके हित में, आपके साथ।

धन्यवाद,

जनेश्वर एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (JE RWA)